रेवती दे और सीमा देवी को मिला भारी समर्थन
ब्यूरो
दुमका। इंजीनियरिंग कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। शुक्रवार को मतगणना के बाद नगर परिषद के सभी वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होते ही विजयी उम्मीदवारों के खेमे में जश्न का माहौल है। घोषित परिणामों के अनुसार, वार्ड संख्या 1 से उर्मिला शर्मा ने 1279 मतों के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जबकि वार्ड संख्या 2 में रेवती दे 1091 मत पाकर विजयी रहीं। वार्ड संख्या 3 से कुसुम कुमारी 359 मत, वार्ड संख्या 4 से संजीव कुमार यादव 424 मत, वार्ड संख्या 5 से मधु देवी 459 और वार्ड संख्या 6 से निशा प्रवीण 665 मत ने अपनी जीत सुनिश्चित की है।
वहीं, वार्ड संख्या 7 से 12 तक के परिणामों में दीपा दास ने वार्ड 7 से 389 मतों के साथ जीत हासिल की। वार्ड संख्या 8 में महेश राम को 639, वार्ड 9 में इन्दु देवी को 657, वार्ड 10 में कन्हाई प्रसाद साह को 332, वार्ड 11 में राज कुमारी देवी को 703 और वार्ड 12 में सपन कुमार साह को 539 मत प्राप्त हुए। विशेष बात यह रही कि वार्ड संख्या 13 से जूही रानी केसरी और वार्ड संख्या 20 से मनोज कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
अंतिम चरणों के परिणामों में वार्ड संख्या 14 से विकाश कुमार ठाकुर 464 मत, वार्ड 15 से सीमा देवी 729 मत और वार्ड 16 से राजकुमार मोदी 570 मत विजयी रहे। वार्ड संख्या 17 से अरबी खातुन ने 659, वार्ड 18 से नरेन्द्र प्रसाद साह ने 603, वार्ड 19 से नेहा गुप्ता ने 294 और वार्ड 21 से सोनी हेम्बरम ने 517 मत प्राप्त कर जीत का परचम लहराया। जीत की आधिकारिक घोषणा के साथ ही समर्थकों ने फूल-मालाओं और अबीर-गुलाल के साथ अपने प्रतिनिधियों का जोरदार स्वागत किया।


