दुमका। दुमका कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव कुमार गोराई की 53 वर्षीय पत्नी नमिता गोराई ने गुरुवार तड़के दुधानी रसिकपुर बाइपास रोड स्थित बगनोचा मोहल्ले में अपने आवास के बाथरूम में केरोसिन डालकर आत्महत्या कर लेने की बात बताई जा रही है । घटना सुबह करीब 1 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, दोपहर में जब घर के छोटे भाई लौटे तो बाथरूम से जलने की तीव्र दुर्गंध आ रही थी। दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर संदेह हुआ, जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर नमिता गोराई झुलसी अवस्था में मृत पाई गईं। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी जगनाथ धान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका पीजेएमसीएच भेजा गया। देर शाम होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
परिजनों ने बताया कि नमिता गोराई लंबे समय से त्वचा रोग से पीड़ित थीं। उनका इलाज दुमका और आसनसोल के बाद दिल्ली एम्स में चल रहा था तथा एक सप्ताह बाद वहां ले जाने की तैयारी थी। अधिवक्ता संजीव कुमार गोराई ने पुलिस को बताया कि परिवार में किसी प्रकार का विवाद नहीं था और घटना से पहले उनकी पत्नी ने उन्हें नाश्ता भी दिया था।
पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को परिजनों और अधिवक्ता का बयान दर्ज किया जाएगा। घटना से इलाके में शोक का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


