सांसद विजय हांसदा के आश्वासन के बाद हटाया जाम
संताल एक्सप्रेस संवाददाता

उधवा – राधानगर थाना क्षेत्र के पहाड़गांव ईदगाह मोड़ के समीप सरकारी सड़क पर लंबे समय से जलजमाव की समस्या से परेशान दर्जनों ग्रामीणों ने गुरुवार को उधवा-राजमहल एनएच-33 को बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया.ग्रामीणों के सड़क जाम करने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित हो गया.उल्लेखनीय है कि उधवा प्रखंड के पतौड़ा पहाड़ गांव ईदगाह मोड़ के समीप सरकारी सड़क पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी जमा हो जाता है.इससे स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.ग्रामीणों के अनुसार लोगों की सुविधा और आवागमन को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों का आवागमन हेतु पूर्व में सरकारी राशि से सड़क का निर्माण कराया गया था.लेकिन फोरलेन सड़क निर्माण के बाद जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है.इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बीते 6 नवंबर को राधानगर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी.
आवेदन में ग्रामीणों ने जलनिकासी की वैकल्पिक व्यवस्था करने का भी आग्रह किया था.इसके बावजूद जलजमाव की समस्या का समाधान नहीं होने पर गुरुवार को ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.इधर सड़क जाम की सूचना मिलते ही राधानगर थाना के एसआई गजाधर कुमार पासवान एवं प्रभा कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर स्थिति संभालने का प्रयास किया.वहीं तकरीबन 3 घंटे तक जाम लग रहा.इसके बाद राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा मौके पर पहुंचे एवं विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया एवं ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि समस्या का समाधान की जाएगी.विरोध प्रदर्शन के दौरान शाकीर शेख, दुरुह शेख, सफीक शेख, रमजान शेख, जाहिद आलम, हाफिज तौफिक आलम, शमीम अख्तर, मोजीबुर रहमान, महबूब शेख, जहांगीर आलम, सजाहन शेख, रमजनी शेख, राहिल शेख सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.



