कुल चल संपत्ति 7 करोड़ 16 लाख 42 हजार 281 रुपये
दुमका ब्यूरो

दुमका : जामा विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी डॉ. लुइस मरांडी ने सोमवार को नामांकन पर्चा दाखिल किया। जिसमें उन्होंने अपने हलफनामा में कुल आय 2023 – 24 में 48 लाख 64 हजार 360 रुपए की है आय है । पति के पास कुल आय 7 लाख 12 हजार 10 रुपए है। चल संपत्ति 7 करोड़ 16 लाख 42 हजार 281 रुपये बताया है। जबकि कुल अचल संपत्ति संपत्ति 1 करोड़ 45 लाख 05 हजार 743 रुपये है। उनके पति ब्रेंचुयस किस्कू की चल संपत्ति शुन्य बताया गया है जबकि अचल संपत्ति 7 लाख रुपये है। हाथ में नगदी डॉक्टर लुईस मरांडी को 35 लाख 12 हजार 155 है जबकि पति के पास डेढ़ लाख रुपए हैं । डॉ. लुइस पर करीब 76 लाख रुपये का बैंक ऋण है। पति की देनदारी 33 लाख 66 हजार 238 है।संपत्ति 46 लाख 48 हजार 998 रुपये है। डॉ. लुइस की दुमका में तीन जगह नापितपाड़ा, न्यू बाबूपाड़ा, और फसियाडंगाल में मकान है। इसकी कुल कीमत 2 करोड़ 85 लाख 39 हजार 643 के करीब है। पति के पास कुल 33 लाख के करीब अचल संपत्ति है। डॉ. लुइस मरांडी के पास चार लाख मूल्य का जेवरात है। उनके पास कल 64 लाख 97 लाख 9 सौ 6 रुपए का वाहन है।
जबकि उनके नाम पर 18 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी है। उनके पति के नाम पर कुल 12 लाख का बीमा है । उन्होंने फ्लेक्स से 28 लाख और बुरण हार से 8 लाख 95 हजार 310 का ऋण लिया है ।उनका विभिन्न बैंकों में एक करोड़ 57 लाख 85 हजार रुपये जमा है जबकि एक करोड़ 97 लाख 26 हजार 388 रुपये का एफडी और म्यूच्युल फंड में 7 लाख 12 हजार 500 सौ का निवेश है। उनके पति के नाम पर कल फिक्स्ड डिपॉजिट 18 लाख 60 हजार और म्युचुअल फंड में 18 लाख रुपए है।
ये 1995 में रांची विश्वविद्यालय से एमए किया की पढ़ाई पूरी की हैं और उन्होंने 2010 में पीएचडी की डिग्री हासिल की है।
———————-
अक्टूबर 2020 के दुमका विधानसभा उपचुनाव में डॉ लुईस मरांडी की चल संपत्ति 8 करोड़ 59 लाख 35 हजार 543 रुपये
अक्टूबर 2020 के दुमका विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहीं डॉक्टर लुईस मरांडी ने हलफनामा में कुल चल 8 करोड़ 59 लाख 35 हजार 543 रुपये बताया है। डॉ. लुइस ने अपनी आय का स्त्रोत निजी व्यवसाय और खेती से बताया है। उनके पति वर्तमान समय में व्यवसाय करते हैं और वे सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं और उनके पास लगभग छह एकड़ जमीन है। हालांकि अब डॉ लुईस मरांडी झारखंड मुक्ति मोर्चा में जामा विधानसभा से प्रत्याशी हैं।





