दुमका। समाहरणालय सभागार में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा की अध्यक्षता में शनिवार को उपायुक्त सहित जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में डॉ आशा लकड़ा ने सर्वप्रथम राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के नियमों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद समीक्षा के क्रम में उन्होंने अनुसूचित जनजातियों के लिए जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। इसी क्रम में उन्होंने वन विभाग, मनरेगा, पीएम आवास, अबुआ आवास, उद्योग विभाग, जेएलएसपीएस सहित अन्य विभाग की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी को कई आवश्यक निर्देश दिया।
बैठक में उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी, निदेशक आईटीडीए, सहायक समाहर्ता, सभी विभाग के वरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


