आशीष भारद्वाज के नेतृत्व में युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन, संगठन को मजबूत करने का दावा
देवघर। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भारद्वाज के नेतृत्व में छात्र नेता मोनू कुमार समेत दर्जनों युवाओं ने युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान संगठन से जुड़े नेताओं ने कहा कि शामिल होने वाले कई युवा पहले से ही राजनीति और छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष भारद्वाज ने कहा कि युवाओं ने कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर संगठन से जुड़ने का फैसला लिया है। उनके जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाने में मदद मिलेगी।
युवा कांग्रेस में शामिल हुए मोनू कुमार ने बताया कि वह पिछले छह वर्षों से विभिन्न राजनीतिक दलों की छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं। अब युवा कांग्रेस के बैनर तले युवाओं और छात्रों की आवाज उठाने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला सचिव अश्विनी कुमार सिंह, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अनुराग आनंद, कुमार बाबा, अजय कृष्ण भारती, मोनू कुमार, जाहिद कुमार, लक्की सिंह, महेंद्र कुमार, पवन कुमार, सीपू कुमार, विक्रम कुमार, पंकज चौधरी, अनिल चौधरी, रोहित कुमार, प्रिंस कुमार और ऋषभ बरनवाल समेत अन्य मौजूद थे।


