जितेन्द्र दास
पाकुड़ । रांची राजनीति में किसी एक व्यक्ति का विचार नहीं बल्कि सामूहिकता के बोध के साथ अनेक विचारों को समाहित करना महत्वपूर्ण होता है. कल की चिंता से पहले हमें आज लिए जा रहे राजनीतिक फैसलों के प्रति गंभीर होने की आवश्यकता है. अगर हम आज गंभीर नहीं हुए तो आने वाले समय में हमें इसका नुकसान उठाना होगा. ये बातें आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने रांची आजसू कार्यालय में कार्यकर्ताओं को कहां इस दौरान पाकुड़ के युवा समाजसेवी सह युवा आजसू नेता अजहर इस्लाम के नेतृत्व में आलोक जाय पॉल ने अपने समर्थको के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. आजसू पार्टी में शामिल हुए युवा साथियों के गले में आजसू पार्टी का पट्टा पहनाकर लड्डू खिलाकर स्वागत करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि राजनीति किसी एक व्यक्ति के विचार से नहीं बल्कि अनेक विचारों को एक जगह समाहित करने से चलती और सशक्त दिखती है. राजनीति में सामूहिकता को प्लेटफॉर्म आजसू पार्टी देती है. पार्टी में सभी की भावनाओं का सम्मान किया जाता है. भावनाओं के सम्मान और विचारों को राज्य के विकास में लगाना हमारा लक्ष्य है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


