दुमका ब्यूरो
दुमका। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के रानीघाघर हटिया मैदान शनिवार को पहुंचे दुमका विधायक सह पूर्व मंत्री बसंत सोरेन जहा दर्जनों कि संख्या में भाजपा के निखिल दास, रविलालव पाल,माणिक महतो, कंचन पाल,राजेश वर्मा,भगीरथ पाल,संजीव दास,भीम महतो,विश्वजीत वर्मा,अमित महतो,दिनेश महतो,मदन दास,दीपक दास,निमाई पाल,गोराचाँद गोराई,बापी दास,निवास महतो आदि ने झामुमो दामन थामा।जिनको दुमका विधायक सह पूर्व पथ निर्माण मंत्री बसंत सोरेन ने पार्टी के पट्टा व झण्डा देकर सदस्यता ग्रहण कराया। पूर्व मंत्री बसंत सोरेन के इंस्टाग्राम में पोस्ट में भाजपा को बड़का झुठठा पार्टी’ कहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा छोड़कर दर्जनों की संख्या में साथियों ने जल जंगल और अपनी जमीन की पार्टी झामुमो का दामन थामा। हमसब मिलकर 2024 में उनके झूठ के तिलिस्म चकनाचूर करेंगें।मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बासुदेव टुडू,प्रखंड सचिव आसितबरन गोलदार,केंद्रीय समिति सदस्य निशितबरन गोलदार, सदनन्द आजाद आदि मौजूद रहे।
————————————
बिदित हो विगत दिनों ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी के निर्देश पर जिला अध्यक्ष गौरव कांत ने जिला कमेटी के पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों का आगामी विधानसभा चुनाव में फतेह हासिल करने को लेकर विस्तार किया था। जिसमें दूसरी बार मसलिया पश्चिमी बसमता मंडल अध्यक्ष नरेश चंद्र मंडल को बनाया गया। दूसरी बार नरेश चंद्र मंडल अध्यक्ष बनाये जाने के महज चंद दिनों में ही बसमता मंडल के दर्जनों कि संख्या में कार्यकर्ताओं का पार्टी छोड़ने व झामुमो का दामन थाम ने पर कयाशो का बाजार गर्म है।


