संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम यादव एवं जिला सचिव सुलेमान बास्की के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यालय धनुष पूजा पाकुड़ में विजय राजवंशी, नागेश्वर राजवंशी चिंटू राजवंशी मातलु राजवंशी समीर राजवंशी आनेकुल शेख, आलीम सेख, नूर अमीन सेख, सेनारुल सेख, लालचंद सेख सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थामा है । बताया गया कि सभी कार्यकर्ता पाकुड़ सदर प्रखंड के चेंगाडांगा पंचायत अंतर्गत पिलली पुर गांव के हैं । भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं दिया जाता है एवं कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में रोष एवं क्षोभ व्याप्त है। इससे आहत होकर हम सभी कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष श्याम यादव एवं जिला सचिव सुलेमान बास्की के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा में योगदान कर रहे हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


