संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। बीते11 अक्टूबर को पाकुड़ सदर अस्पताल के चिकित्सकों झासा एवं आईएमए के साथ संयुक्त रूप से बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें निर्णय लिया गया कि चिकित्सकों के साथ मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार पाकुड़ के तत्पर्यता से गिरफ्तार कर लिया गया है। बैठक में उपयुक्त मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार सहित थाना प्रभारी एवं अन्य को अस्पताल प्रबंधन, झासा एवं आई एम ए ने धन्यवाद देते हुए त्वरित कार्रवाई करने पर खुशी जाहिर की है। झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विस संगठन एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन पाकुड़ ब्रांच ने संयुक्त रूप से कहा है की प्रशासन द्वारा मुख्य आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई किया गया है। प्रशासन के प्रशंसा भरे कार्य को देखते हुए तत्काल निर्देशानुसार चिकित्सकों द्वारा अनिश्चितकालीन कार्य का बहिष्कार वापस ले लिया गया है एवं तय किया गया है की सभी चिकित्सक अपनी सेवा उचित ढंग से करेंगे। इस संदर्भ में डॉक्टर अमित कुमार एवं मनीष कुमार ने कहा की किसी भी मरीज के साथ दुर्घटना दुखद है । हम जितनी हो सके मरीजों की जान बचाने की कोशिश करते हैं और करते ही रहेंगे । मरीज के परिजनों को अपने आवेश में काबू रखना चाहिए ।
क्या थी घटना ,चिकित्सकों की थी चेतावनी
सदर अस्पताल, पाकुड़ में 7 अक्टूबर को कैंसर मरीज मंजू देवी जिन्हें एडभांस ब्रेस्ट केंसर था की दुखद मृत्यु हो गई थी। पति और परिजनों द्वारा अस्पताल में तोड़ फोड़ व चिकित्सकों के साथ मारपीट की गई थीं। इस संबंध में चिकित्सकों ने कारियोड़ीह ,लिट्टीपाड़ा निवासी विजय साहा एवं अन्य पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 132/3(2), 115( 2) 324(2) (109)13/5 के तहत मामला दर्ज किया गया था। किंतु गिरफ्तारी में विलंब होने से चिकित्सक नाराज थे और कहा था कि 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं होती है तो चिकित्सक अनिश्चितकालीन सरकारी एवं प्राइवेट इलाज के कार्य का बहिष्कार करेंगे।
आम नागरिकों से प्रशासन की अपील
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सदर अस्पताल में इलाज इलाज के क्रम में अगर कोई घटना घटती है तो संयम बरते।आवेश में आकर चिकित्सकों के साथ मारपीट या तोड़फोड़ करना करना उचित नहीं है। आवश्यकता पड़ने पर अपनी नजदीकी थाने को सूचित करें ।पुलिस की मदद ले।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

