खेलो झारखंड जिला स्तरीय के आयोजन केवल खानापूर्ति : गांगुली
पाकुड़ । स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग समग्र शिक्षा पाकुड़ के तत्वावधान में खेलों झारखंड 2024-25 के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बैंक कालोनी स्थित जिला स्टेडियम में आयोजन किया गया। राज्य परियोजना निदेशक के पत्रांक एस पी ई /51/27/2024/2950 दिनांक 12 /8 /2024 के अनुसार राज्य परियोजना निदेशक द्वारा सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से निर्देश दिया गया था। पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धन्दु शेखर गांगुली ने बताया कि जिला स्तर पर होने वाले खेलो झारखंड का आयोजन के लिए जिला स्तरीय पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार द्वारा कमेटी बनाई गई थी। जिसमें जिला ओलंपिक संघ पदाधिकारी को सदस्य के रूप में रखना था एवं जिला ओलंपिक संघ के तकनीकी सहयोग से आयोजन को करना है। परंतु जिला शिक्षा विभाग द्वारा न ही जिला ओलंपिक संघ को आयोजन से संबंधित बैठक में बुलाया गया और ना ही तकनीकी सहयोग लिया गया। बीना जिला ओलंपिक को सूचना दिए एवं बिना तकनीकी सहयोग के जिला स्तर पर खेलो झारखंड का आयोजन किया जा रहा है। झारखंड सरकार महत्वाकांक्षी योजना खेलो झारखंड जिला स्तर एवं प्रखंड स्तर पर सिर्फ खानापूर्ति की गई। विद्यालय प्रखंड एवं जिला स्तर पर आयोजन के लिए लाखों रुपए आवंटित किया गया है । परंतु जिला शिक्षा परियोजना विभाग में बैठे पदाधिकारी एवं कर्मचारी सरकार की योजनाओं को साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। विगत कुछ वर्षों से जमे पदाधिकारी एवं कर्मचारी नहीं चाहते हैं कि विद्यालय तथा जिला स्तर पर विद्यालय के खिलाड़ी राज्य स्तरीय के प्रतियोगिता में भाग ले । ,वह सिर्फ खानापूर्ति कर सरकार द्वारा दी गई राशि का बंदर बाट करने में लगे हुए हैं ।जो की जांच का विषय है।
पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धन्दु शेखर गांगुली बताया कि विगत वर्षों से जिला शिक्षा परियोजना में किए गए कार्यों की जांच तथा प्रखंड , एवं जिला स्तर पर खेलो झारखंड प्रतियोगिता मैं खर्च की गई राशि की जांच हो। उक्त गतिविधि की शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा सचिव व उपयुक्त पाकुड़ को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाएगा एवं जांच कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया जाएगा।





