●राणा राकेश प्रताप सिंह दुमका और ऋतुराज बने देवघर के जिला प्रभारी
दुमका।राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जिलावार प्रभारी की घोषणा की है।जारी सूची के मुताबिक संताल परगना के जिन जिलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है उनमें दुमका, देवघर,पाकुड़ और साहिबगंज शामिल है।दुमका जिला के लिए राणा राकेश प्रताप सिंह, देवघर जिला के लिए ऋतुराज, पाकुड़ के लिए रंजीत कुमार सिंह और साहिबगंज के लिए प्रमोद पासवान को प्रभारी बनाया गया है।
प्रदेश महासचिव सह दुमका जिला प्रभारी राणा राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिला प्रभारी भाजपा से समन्वय स्थापित कर सभी विधानसभा चुनाव क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने में सहयोग करेंगे l
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


