देवघर। पुलिस उप-महानिरीक्षक सह एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग के नेतृत्व में देवघर पुलिस ने दो अलग-अलग छापेमारी अभियानों में 18 साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। सारवां थाना क्षेत्र में छापेमारी, 7 गिरफ्तार गुप्त सूचना के आधार पर सारवां थाना क्षेत्र के घोरपरास जंगल में छापेमारी कर 7 साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। ये अपराधी फर्जी बैंक कस्टमर केयर अधिकारी, सरकारी पदाधिकारी बनकर लोगों को ठग रहे थे। जिसके पास तलाशी लेने पर 10 मोबाइल फोन 14 सिम कार्ड,1 प्रतिबिंब सिम कार्ड जब्त किया है। ठगी के तरीके में पीएम किसान योजना के लाभुकों को फर्जी लिंक भेजकर ठगी। फोन पे, पेटीएम कस्टमर केयर बनकर कैशबैक का झांसा देकर ठगी। एयरटेल पेमेंट बैंक कार्ड ब्लॉक अनब्लॉक करने के नाम पर ठगी करते थे।
गिरफ्तार आरोपी में मारगोमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत
मुरलीपहाड़ी गांव निवासी जमाल अंसारी उम्र करीब 22 वर्ष पिता हमीद अंसारी,मंसुर अंसारी 34 वर्ष पिता मकरूद्दीन अंसारी,करौं थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरतर गांव निवासी मुकेश दास उम्र करीब 25 वर्ष पिता रामदेव दास,मारगोमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत खिजुरियाटाँड़ गांव निवासी शिबू मंडल उम्र करीब 21 वर्ष पिता गणेश मंडल,
करौं थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरतर गांव निवासी
राकेश दास उम्र करीब 20 वर्ष पिता रामदेव दास,
सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबरशाला गांव निवासी
सूरज कुमार दास उम्र करीब 19 वर्ष पिता रंजीत महरा,कुण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत चित्तोलोढ़िया गांव निवासी राजेश कुमार दास उम्र करीब 25 वर्ष पिता गिरिश दास को गिरफ्तार किया है। 07 अभियुक्तों में से 01 अभियुक्त के पास से जप्त 01 मोबाईल नंबर पर प्रतिबिम्ब पोर्टल पर शिकायत दर्ज पाया गया है तथा शेष 06 अभियुक्तों के पास से जप्त मोबाईल नम्बर आई०एम०ई०आई० पर जेएमआईएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज पाया गया है। वही मोहनपुर स्टेडियम के पूरब स्थित झाड़ियों में छापेमारी कर 11 साईबर अपराधी गिरफ्तार किए गए, जबकि 1 किशोर को निरुद्ध किया गया। आरोपी के पास से 12 मोबाइल फोन,22 सिम कार्ड,3 एटीएम कार्ड,4 प्रतिबिंब सिम बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी में सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत महापुर गांव निवासी मोईद अंसारी उम्र करीब 19 वर्ष पिता जफरन अंसारी,सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत पिण्डारी गांव निवासी सफाकत अंसारी उम्र करीब 36 पिता मदरूद्दीन अंसारी,खागा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिराजपुर गांव निवासी पिन्टू कुमार मंडल उम्र करीब 19 वर्ष पिता धनंजय मंडल,पालाजोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पहरूडीह गांव निवासी सिद्दीक अंसारी उम्र करीब 28 वर्ष पिता नूर मोहम्मद,देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरबदिया गांव निवासी रंजीत दास उम्र करीब 28 वर्ष पिता लक्ष्मण दास,सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत पिण्डारी गांव निवासी समसुल अंसारी उम्र करीब 36 वर्ष पिता मदरूद्दीन मियां,देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सधवाडीह गांव निवासी आकाश कुमार दास उम्र करीब 23 वर्ष पिता शिव दास,प्रकाश दास उम्र करीब 45 वर्ष पिता ललित दास,महेन्द्र कुमार दास उम्र करीब 30 वर्ष पिता निधन दास,पथरड्डा ओ०पी० क्षेत्र अंतर्गत बोचबांध गांव निवासी दीपक कुमार दास उम्र करीब 24 वर्ष पिता शशि महरा,सत्येन्द्र दास उम्र करीब 24 वर्ष पिता अर्जुन कुमार दास, को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के मोबाइल नंबर प्रतिबिंब पोर्टल और जेएमआईएस पोर्टल पर दर्ज ठगी के मामलों से जुड़े पाए गए। सभी अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर सेंट्रल जेल भेज दिया गया। साईबर थाना के पु०नि० कृष्णादत्त झा और पु०अ०नि० प्रफुल्य कुमार मांझी के नेतृत्व में छापेमारी टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। देवघर पुलिस की इस कार्रवाई से साईबर ठगी के मामलों में बड़ी सफलता मिली है, जिससे आम जनता को ठगी से बचाने में मदद मिलेगी।






