संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़ । इसकपुर रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज निर्माण करने, मेमू ट्रेन सेवा प्रारंभ करने, डाउन साहिबगंज रामपुरहाट पैसेंजर की समय सारणी बदलने की मांग को लेकर ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर एसोसिएशन हावड़ा मंडल का एक प्रतिनिधित्व मंडल महाप्रबंधक पूर्व रेलवे कोलकाता के मिलिंद देउस्कर से उनके कार्यालय कक्ष में मिलकर भेंटवार्ता की । प्रतिनिधिमंडल में ईजरप्पा के अध्यक्ष-सह- भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ईजरप्पा के सचिव राणा शुक्ला एवं भाजपा के नगर महामंत्री सुशील साहा मौजूद रहे। महाप्रबंधक पूर्व रेलवे कोलकाता के कार्यालय कक्ष में उप महाप्रबंधक(सा•)पूर्व रेलवे कोलकाता वेदप्रकाश व मुख्य यात्री संचालन प्रबंधक,पूर्व रेलवे कोलकाता रोशन कुमार मौजूद थे।महाप्रबंधक पूर्व रेलवे कोलकाता देउस्कर जी से लगभग 40 मिनट तक ईशाकपुर रेलवे फाटक पर ओभरब्रिज निर्माण सहित 15406 डाउन साहेबगंज-रामपुरहाट पैसेंजर ट्रेन की समय सारणी बदलने पर चर्चा हुई।



