हँसडीहा। पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के बनियारा गाँव स्थिति एक मकान से एक व्यक्ति का शव फाँसी के फंदे से झूलते हुए बरामद किया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को हंसडीहा थाना पुलिस को बनियारा गांव के ग्रामीणों ने सूचित किया कि गांव के एक बंद घर से दुर्गंध निकल रहा है। सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना पुलिस बनियारा गांव पहुंची और घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर गृह स्वामी ब्रजेश कुमार फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। उसने कब फांसी लगाया यह किसी को पता नहीं क्योंकि वह घर में अकेले ही रहता था। उसकी मां और अन्य भाई हंसडीहा और दुमका में रहते हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए लेकर दुमका के फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया। खबर लिखें जाने तक इस मामलें में थाना को किसी प्रकार की लिखित आवेदन नहीं प्राप्त हुआ था।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


