शिकारीपाड़ा। थाना क्षेत्र के सीधाचातर गांव से थोड़ी दूर पर पलाश के पेड़ से लटकता नाबालिक लड़की का शव बरामद किया गया है। मृतका शिल्पा कुलीन की उम्र 16 वर्ष है। जानकारी के अनुसार खास बात यह है कि वह दो दिन पूर्व अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। आज लोगों ने देखा कि गांव के बाहर अपने ही दुपट्टे के सहारे लटकी हुई है। फिलहाल पुलिस ने डेडबॉडी को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी अमित लकड़ा ने भी यह जानकारी दी कि होली के दिन वहअपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी।उन्होंने कहा कि उसके पास से एक मोबाईल फोन बरामद हुआ है उससे यह पता चल पाएगा कि वह किन लोगों के संपर्क में थी।

————————————-
22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर कि खुदकुशी
जामा । थाना के अंतर्गत कैराबनी गांव में 22 वर्षीय युवक राहुल कुमार ने घर में फांसी का फंदा लगाकर रविवार की रात खुदकुशी कर लिया। मृतक के पिता श्यामलाल मांझी ने थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर बताया कि मृतक पुत्र गुजरात से काम करके चार दिन पहले घर आया था। वापस आने पर उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उसका इलाज भी करवाया जा रहा था। परंतु रविवार रात को वह अपने कमरे में सोने चला गया। जब सुबह दरवाजा नहीं खोला तो ग्रामीणों की मदद से दरवाजा खोला गया तो पाया कि वह पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज भेजा गया। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है।





