देवघर। झारखंड सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत सारठ पंचायत सचिवालय में किया जा रहे ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन को देवघर विशाल सागर द्वारा शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में आवेदन ऑनलाइन को लेकर कम्प्यूटर ऑपरेटर को कई तरह के दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि राज सरकार का यह महत्वाकांक्षी योजना है इस योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन करने में कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है।उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना के तहत 21 से 49 वर्ष के महिलाओं को प्रत्येक महीने एक हजार रुपए सम्मान राशि उनके बैंक खाते में राज सरकार की ओर से दिया जाएगा। वहीं पंचायत सचिव नीलम कुमारी ने कहा कि इस योजना के तहत एक हजार महिलाओं द्वारा आवेदन दिया गया है। लेकिन सर्वर सर्वर नही रहने के कारण तीन सौ आवेदन ऑनलाइन किया गया है।इस मौके पर मधुपुर अनुमंडल पदाधिकारी आशीष अग्रवाल,सारठ प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार सिंह, मुखिया ममता देवी,आदि मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


