*असामाजिक तत्वों व अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी नजर*
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने जिले वासियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक बधाई दी है । उन्होंने संयुक्त रूप से कहा है कि दुर्गापूजा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है। विभिन्न चौक-चौराहा व पूजा पंडाल के पास श्रद्धालुओं की सुरक्षा व भीड़ नियंत्रण के लिए मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी, पुलिस जवानों की तैनाती की गयी है। पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए विशेष चौकसी एवं सतर्कता बरतने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दुर्गापूजा के अवसर पर जिला में विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले के सभी 139 स्थलों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है।समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है।
*असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर*
दुर्गापूजा के दौरान असामाजिक तत्वों व अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।सोशल मीडिया पर किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने व नफरत फैलाने की कोशिश करते पाये जाने आरोपित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।
*कंट्रोल रूम से ली जायेगी पल-पल की जानकारी*
उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि दुर्गापूजा के सफल क्रियान्वयन को लेकर पाकुड़ समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जहां अलग-अलग शिफ्ट में पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। यहां से पूरे जिले की मॉनिटरिंग होगी। जिला नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9262998612 पर किसी प्रकार की सूचना दी जा सकती है।
*उपायुक्त ने पूजा श्रद्धालुओं व आयोजकों से की अपील*
उपायुक्त ने दुर्गापूजा को लेकर श्रद्धालुओं व आयोजकों से अपील किया है कि शांतिपूर्ण पूजा के आयोजन में जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, वाहनों का ऊचित व निर्धारित जगहों पर पार्क करें, सुगम यातायात के लिये कम से कम वाहनों का प्रयोग करें, भ्रमण के दौरान छोटे बच्चों के पॉकेट में अभिभावकों का नाम, पता व मोबाईल नंबर लिखत पूर्जा, पर्ची जरूर डालें, सभी लोगों को साम्प्रदायिक भावना का ख्याल, रखें प्रेम व सदभावना के साथ के साथ त्योहार मनायें संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के संबंध में स्थानीय पुलिस 100 टोल फ्री व प्रशासन जिला नियंत्रण कक्ष मोबाइल नंबर 9262998612 को सूचित करें।
*क्या-क्या है वर्जित क्या नहीं करें*
उपायुक्त ने कहा कि डीजे का प्रयोग न करें, अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया की खबरों का एक बार अवश्य सत्यापन जरूर कर लें। कीमती जेवरात, गहनों सामानों आदि के प्रयोग से परहेज करें, संदिग्ध वस्तुओं को न छूएं। संदिग्ध वस्तुएं दिखने पर तत्काल इसकी जानकारी नजदीकी पुलिस पदाधिकारी को दें। किसी भी समुदाय, व्यक्ति विशेष, धर्म समाज को ठेस पहुंचाने वाले गाने का प्रयोग ना करें, जिससे की सामाजिक सौहार्द बिगड़े. किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना, फोटो, वीडियो व धर्म आपत्तिजनक बातें शेयर नहीं करें। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि दुर्गापूजा शांतिपूर्ण माहौल में मनाए । शहर व आसपास विभिन्न चौक- चौराहों में खासकर संवेदनशील मोहल्ले को अति संवेदनशील इलाकों में पुलिस की खासतौर पर नजर बनी रहेगी। सुनसान इलाकों में स्थानीय थाना की द्वारा पेट्रोलिंग गश्ती लगातार करेगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


