अररिया । एक बदमाश को पकड़ने की कीमत बिहार के दरोगा को जान चुकाकर अदा करना पड़ी। दारोगा राजीव कुमार पर ग्रामीणों ने हमला कर उन्हें मार डाला है। राजीव मल्ल फुलकाहा थाने में तैनात थे। मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे फुलकाहा थाना के लक्ष्मीपुर गांव में ग्रामीणों की भीड़ में असामाजिक तत्वों की धक्का-मुक्की और पिटाई से दारोगा राजीव कुमार मल्ल की मौत हो गई।घटना उस वक्त हुई जब गुप्त सूचना पर दारोगा मल्ल अपने साथियों के साथ एक बदमाश की गिरफ्तारी करने लक्ष्मीपुर गांव गए थे। वह बदमाश पकड़ा भी गया। लेकिन ग्रामीण ने उसे छुड़ा लिया। बताया जाता है इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने दारोगा की जमकर पिटाई कर दी। फलस्वरूप उनकी मौत हो गई ।एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि दारोगा राजीव बदमाश को पकड़ने लक्ष्मीपुर गए थे। इस दौरान बदमाश को बचा रहे ग्रामीणों की राजीव से हाथापाई हो गई। इससे वह जख्मी होकर गिर गए। इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत हो गई। फिलहाल बिहार में एक दारोगा की पिटाई से मौत के बाद हंगामा मच गया है।






