देवघर। एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग के निर्देश पर 01 साईबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए साइबर ठग के पास से 02 मोबाइल 02 सिम कार्ड जब्त किया है। गिरफ्तार साइबर ठग में कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरीपुर गांव के गंगाधर मंडल उम्र करीब 29 वर्ष पिता विनोद मंडल शामिल हैं। आरोपी को पूछताछ कर कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है। उक्त संदर्भ में साइबर पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुण्डा थाना अंतर्गत ग्राम बेला मे पोखरा के पास एक साईबर अपराधी फर्जी बैंक कस्टमर केअर सरकारी पदाधिकारी बनकर आमलोगों को अपने फर्जी नंबर से कॉल कर झांसे में लेकर ठगी करते हैं। उपरांत वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर ग्राम बेला स्थित पोखरा के समीप छापामारी एक साईबर अपराधी को पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्ति के पास से बरामद मोबाईल सिम के प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त साईबर अपराधी फर्जी कस्टमर केअर सरकारी पदाधिकारी बनकर फोन पे यूजर्स को कैशबैक का झांसा देकर ऑनलाईन ठगी करते हैं। वही साइबर ठग के पास से साईबर अपराध से संबंधित प्रतिबिम्ब एप में अपलोड किया गया 01फर्जी मोबाईल नंबर बरामद किया गया है। वही छापामारी दल में साईबर थाना के पु०नि० हरदियुस टोप्पो,पु०अ०नि० संदीप कुमार भगत, आरक्षी धनंजय गोराई,मनोहर कुमार प्रमाणिक,आशा यादव छापामारी दल में शामिल थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


