गोड्डा : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर स्थानीय नगर भवन में शुक्रवार को जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, उपायुक्त जिशान कमर, पुलिस अधीक्षक, नाथू सिंह मीणा, उप विकास आयुक्त स्मिता टोप्पो, अपर समाहर्ता विनय कुमार मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा, बैद्यनाथ उरांव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कंचन कुमारी भुदोलिया, जिला भू- अर्जन पदाधिकारी रितेश जयसवाल, भूमि सुधार उप समाहर्ता मिथिलेश चौधरी, कार्यपालक दंडाधिकारी मोनिका बास्की, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आलोक वरण केसरी सहित अन्य के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पोड़ैयाहाट प्रदीप यादव के द्वारा बताया गया कि झारखंड में कई आदिवासी क्रांतिकारी नायक शहीद हुए भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, चांद भैरव समेत कई क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों से लड़ते हुए जल, जंगल और जमीन की रक्षा की। आदिवासी वीर शहीदों ने न सिर्फ झारखंड राज्य की लड़ाई में बल्कि देश की आजादी की लड़ाई में भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि झारखंड वीरों की धरती रही है। विश्व आदिवासी दिवस एक ऐसा अवसर है जो पूरी दुनिया के आदिवासी लोगों के योगदान, संस्कृति और अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान करती है। वही उपायुक्त जिशान कमर ने कहा कि आदिवासी समाज हमारे समाज की एक अंग है, उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से मानव सभ्यता के विकास में आदिवासी समाज के योगदान की जानकारी दी। एवं उन्होंने कहा कि अगर हम ध्यान दें तो हम जानेंगे कि आदिवासी समाज के रीति रिवाज, पर्व त्यौहार सहित धार्मिक मान्यताएं भी प्रकृति के संरक्षण से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस का विषय हर साल, संयुक्त राष्ट्र दुनिया के आदिवासी लोगों से संबंधित एक विशेष मुद्दे को उजागर करने के लिए एक थीम का चयन करता है। वर्ष 2024 में विश्व आदिवासी दिवस का थीम ‘स्वैच्छिक अलगाव और प्रारंभिक संपर्क में आदिवासी लोगों के अधिकारों की रक्षा’ है।
वहीं आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर भवन में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर एकलव्य विद्यालय एवं कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के द्वारा के द्वारा संगीत, नृत्य आदि की प्रस्तुति की गई।
कार्यक्रम के दौरान सुयोग्य लाभूकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया एवं जिला अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं द्वारा आदिवासी जीवन शैली के थीम पर पेंटिंग में प्रथम एवं द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बाल संरक्षण पदाधिकारी रितेश कुमार एवं समापन जिला नजारत उपसमाहर्ता गोड्डा सह जिला कल्याण पदाधिकारी के द्वारा किया गया। इस मौके पर उपरोक्त के अलावा कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारीगण संबंधित स्कूलों के प्राचार्य, वार्डन व स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


