9रामनवमी पर घर व मंदिरों में बजरंगबली ध्वज लगा कर किया पूजन

साहिबगंज– चैत्र नवरात्र में दुर्गा मां के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना रविवार अहले सुबह चार बजे से ही शहर के भारतीय कला मंदिर सकरूगढ़ चैती दुर्गा मंदिर, चौक बाजार दुर्गा मंदिर, रसूलपुर दहला चैती दुर्गा मंदिर, जिरवाबाड़ी तुरी टोला वैष्णव दुर्गा मंदिर सहित मंदिरों व घरों में वैदिक मंत्रोचारण के साथ विधिवत रूप से किया गया. वही नवमी पूजन के बाद हवन, कुंवारी कन्या पूजन किया गया. बलि व भोग लगाकर आरती की गई.महानवमी पूजा करने मंदिर में अगले सुबह से देर रात तक भक्तों की भीड़ उमड़ी. भक्तों ने पूजन कर मां दुर्गा को खोयचा दिया.वही सोमवार कलश विसर्जन के साथ नवरात्री समाप्त होगा. मंदिरों में अहले सुबह से ही दुर्गा मां को महिलाएं खोयचा देगी, अपराजिता पूजन किया जाएगा. दही चुड़ा का भोग लगाकर सिंदूर लगाकर दुर्गा मां का विधिवत रूप से विदा किया जाएगा. वही कलश विसर्जन के साथ नवरात्री समाप्त होगा.वही दुसरी ओर साहिबगंज जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रामनवमी धूमधाम से मनाया गया. रविवार सुबह से ही घर घर में बजरंगबली का पूजन करके बजरंगबली का ध्वज चढ़ाकर फहराया गया. वही बजरंगबली मंदिरों में बजरंगबली की प्रतिमा स्थापित करके वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजन किया गया. और बजरंबगली का ध्वज लगाया गया. वही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज में रामनवमी को लेकर शोभा यात्रा महावीर जुलूस निकाला गया. जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हाथों में भगवा झंडा लेकर जय श्री राम का जयकारा लगाते हुए अखाड़ा खेला. जुलूस मुख्य मार्ग होते हुए तय समय पर समाप्त हुआ. मौके पर मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा, सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की, मुफस्सिल थाना प्रभारी मदन कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था.





