जामताड़ा : शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन बाजार में चहल पहल दो गुनी हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र से भारी संख्या में लोग शहर पहुंच रह हैं जहां माता के दर्शन के उपरांत बाजार में खरीदारी का भी कार्य हो रहा है। बुधवार को शहर के सभी पूजा पंडालों के पट खुल गए हैं और लोगों की भारी तादाद माता के दर्शन को पहुंच रहे हैं। शहर के प्रमुख पूजा पंडालों में गांधी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर, दुमका रोड दुर्गा मंदिर, कोर्ट रोड दुर्गा मंदिर, सहाना दुर्गा मंदिर, सरखेलडीह दुर्गा मंदिर, चाकरी दुर्गा मंदिर आदि सभी जगह पर धूमधाम से मां जगदंबे की पूजा की जा रही है।
गांधी मैदान, चाकरी, दुमका रोड आदि मंदिर परिसर के बाहर मेले का भी आयोजन होता है जहां नवमी के दिन बेतहासा भीड़ दिखाई देती है। पुलिस प्रशासन के द्वारा दुर्गा पूजा भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के चाकचौबंद इंतजाम किए गए हैं। पूजा पंडाल और मुख्य बाजार की ओर आने वाली सड़कों को सवारी वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। सभी प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए आईआरबी की महिला जवानों को मेले में नियुक्त किया गया है। दंडाधिकारी के साथ अतिरिक्त गश्ती वाहन लगाए गए हैं जो पूरे शहर में घूम-घूम कर नजर रखेंगे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


