मां-बाप के कंधों पर बच्चों की लाश का बोझ, सुनकर रो पड़ेगा दिल
गढ़चिरौली । महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के अहेरी तालुका से एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरी इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। जिसे सुनकर आप का भी दिल रो पड़ेगा। गढ़चिरौली में मां-बाप के दोनों बच्चों की तेज बुखार के कारण एक साथ ही अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल में एंबुलेंस मौजूद नहीं होने से मां-बाप ने दोनों बच्चों की लाश को 15 किलोमीटर तक अपने कंधे पर रखकर पैदल चले।
लोकल मीडिया के मुताबिक दंपति के दोनों बच्चों की तबियत अचानक खराब हो गई थी। तेज बुखार आने के बाद दोनों बच्चों की मौत हो गई। इन दोनों मासूम बच्चों की उम्र महज 6 साल और 4 साल थी। इस मामले में अब विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहा रहा है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यह घटना 4 सितंबर को एक सुदूर गांव पट्टीगांव में घटी। जब दो मासूमों को बुखार आ गया और वह बीमार हो गए। गांव में उचित स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के चलते उनके माता-पिता बच्चों को इलाज के लिए पुजारी के पास ले गए। पुजारी ने कुछ दवाइयां दीं, लेकिन दोनों बच्चों की हालत बिगड़ती ही गई। कुछ ही घंटों में दोनों भाई एक के बाद एक अपनी बीमारी के चलते दम तोड़ दिया। उस समय कोई एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण माता-पिता के पास बच्चों के शवों को अपने कंधों पर ढोने के अलावा कोई रास्ता नहीं था। वे जलभराव वाले इलाकों और कीचड़ भरे रास्तों से 15 किलोमीटर तक पैदल चलकर जिमलागट्टा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद क्लिनिक में एक एंबुलेंस को बुलाया गया था लेकिन दुखी माता-पिता ने आगे की सहायता लेने से इनकार कर दिया और पैदल ही घर वापस जाना अच्छा समझा। गढ़चिरौली जिले में यह घटना कोई अकेली घटना नहीं है। भामरागढ़, एटापल्ली और अहेरी तहसीलों के अन्य दूरदराज के गांवों से भी इसी तरह की कई घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं जिससे इन दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी उजागर हुई है।






