देवघर। आगामी विधानसभा चुनाव तथा 13 सितंबर को देवघर में “संवाद आपके साथ” कार्यक्रम की तैयारी तथा आवश्यक रणनीति बनाने को लेकर देवघर जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों,अग्रणी मोर्चा संगठन विभाग के जिलाध्यक्षों, सभी प्रखंड व नगर अध्यक्षों की तथा जिला के सभी विधानसभा से दावेदारी पेश करने वाले पार्टी नेताओं की अलग-अलग बैठकें पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश की अध्यक्षता में की गई। बैठक में उपस्थित सभी पार्टी नेताओं तथा पदाधिकारियों से बिंदुवार चर्चा की गई तथा रायसुमारी कर आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक पश्चात प्रेस को संबोधित करते हुए बैठक के मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने बताया कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का बाबा बैद्यनाथ की पावन नगरी में 13 सितंबर को पहली बार आगमन होने जा रहा है। उनके आगमन पर पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा एवं उसी दिन देवघर जिला कांग्रेस कमिटी, सभी अग्रणी मोर्चा संगठन के जिला कमिटी प्रखंड,नगर,मंडल तथा पंचायत कमिटियों के साथ “संवाद आपके साथ” कार्यक्रम करेंगें,जिसको ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारी के साथ रणनीति आज की बैठक में बनाई गई। जिला अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने कहा कि संवाद आपके साथ कार्यक्रम 13 सितंबर को देवघर में होगी। इसके लिए स्थान तय कर लिए जाएंगें। शॉर्ट सूचना पर भी कार्यक्रम देवघर जिला कांग्रेस कमिटी के हर एक कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफल बनाया जाएगा। जिसकी तैयारी पूरे जोर-शोर से प्रारंभ कर दी गई है। इस बैठक में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


