फतेहपुर : इन दिनों सोशल मीडिया पर अंचल कार्यालय फतेहपुर के कंप्यूटर ऑपरेटर का मामला वायरल होते देखा जा रहा है। जिसमें कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा रिश्वत लेकर जाति, आवासीय प्रमाण पत्र आदि निर्गत करने का बताया जा रहा है। इसी बाबत सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के युवकों ने अंचल कार्यालय, फतेहपुर के कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा रिश्वत लेकर काम करने के विरूद्ध प्रखंड विकास पदाधिकारी फतेहपुर को आवेदन समर्पित कर शिकायत की है। इस दौरान युवकों ने आरोप लगाया कि लोगों से जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत करने एवं पीएम सम्मान निधि योजना आदि कार्यों के लिए अंचल कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुमार महतो के द्वारा खुलेआम रिश्वत ली जाती है। युवकों ने कहा कि यहां बिना रिश्वत का कोई काम संभव नहीं है। कहा कि अगर कोई व्यक्ति कुछ काम के लिए अंचल कार्यालय पहुंचता है तो उन्हें महीनों कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। फिर भी उसका काम नहीं हो पाता है। फलतः बिना नजराना दिए यहां कोई भी काम संभव नहीं है। इसी बाबत प्रखंड क्षेत्र के युवकों ने अंचल कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा रिश्वत लेकर कार्य करने को लेकर बीडीओ प्रेम कुमार दास से शिकायत कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मौके पर सुमन चौधरी, हरिनारायण रूज, जगत नारायण मंडल, शांतिमय रूज, विष्णु मंडल, भावेश कुमार मंडल, प्रश्नजीत मंडल, रवि सिंह, अजय कुमार, कलेश्वर सिंह, रमेश कुमार आदि मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


