जिनका है पहले से पक्का मकान उन्हें भी मिल रहा है अबुआ आवास योजना, जांच की मांग
देवघर संताल एक्सप्रेस :- झारखंड सरकार के द्वारा अबुआ आवास योजना की शुरुआत की गई इसके अंतर्गत राज्य के गरीब लोगों को तीन कमरों का पक्के का मकान बना कर दी जाती है। इस योजना को झारखंड सरकार के द्वारा महत्वाकांक्षी योजना के रूप में देखी जाती है। लेकिन मोहनपुर में इस योजना को लेकर लाभुक को द्वारा गबन और उगाई का आरोप लगाया गया । दरअसल मंगलवार को मोहनपुर प्रखंड कार्यालय के पास एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रखंड विकास पदाधिकारी को विभिन्न मांगों को लेकर आवेदन देकर शिकायत की है। वैसे लोगों को अबुआ आवास योजना का लाभ मिल रहा है जो इसकी श्रेणी में नहीं आते हैं और जिन लोगों को सच में इसकी योजना की आवश्यकता वह अभी इस योजना से वंचित है। पंचायत वार सक्षम पदाधिकारी से जांच कराकर दोषी व्यक्तियों के ऊपर कारवाई किया जाए। सार्वजनिक पेंशन योजना , मईया सम्मान योजना लाभुकों को बकाया भुगतान अभिलंब किया जाए। मनरेगा योजना में गड़बड़ी की जांच कर दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई किया जाए। इस दौरान भूतनाथ यादव , राकेश भारती, चंद्रशेखर रजक , भागीरथ प्रसाद यादव, पिंटू कुमार, नरेश यादव, मोहम्मद आजाद, पंचानंद दास ,केदार दास, हेमंत कुमार,सहित अन्य लोग मौजूद थे।


