13092.426 लाख की परिसंपति का करेगे वितरण
साहिबगंज- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को साहिबगंज जिले के बरहेट के भोगनाडीह फुटबॉल मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल से 3 लाख 14 हजार 279 लाभुको के बीच 13092.426 लाख रुपए की परिसंपति का वितरण करेंगे. जिसमें 191315 मईया सम्मान योजना लाभुको को किस्त, 113707 लाभुको को सर्वजन पेंशन योजना का लाभ, 20 दिव्यांग को इलेक्ट्रिक ट्राय साइकिल, अबुआ आवास, किसान समृद्धि योजना का लाभ, पीएमईजीपी योजना, पीएमएफएमई योजना, एटीएम बीटीएम नियुक्ति पत्र, शिक्षक नियुक्ति पत्र, गाय वितरण, सेविका सहायिका नियुक्ति पत्र वितरण, कन्यादान योजना सहित अन्य का वितरण करेंगे. वही साहिबगंज, पाकुड़ व गोड्डा जिला के 22386.442 लाख की 146 योजनाओं का का शिलान्यास व 21399.318 लाख की 361 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे.कुल 43785.760 लाख रुपए का 507 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. जिसको लेकर जिला प्रशासन की तैयारी पूरी कर ली है.
————————————————
सिदो-कान्हू की जयंती आज,पहुंचेगें सीएम हेमंत सोरेन, तैयारी पूरी, जिला के आलाधिकारियों ने लिया जायजा

बरहेट /साहिबगंज-सिद्धो-कान्हो मुर्मू की जयंती मे शामिल होने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे भोगनाडीह पहुंचेगे.जहां मुख्यमंत्री सिद्धो-कान्हो मुर्मू पार्क में जाकर शहीदों को माल्यार्पण करेंगे. इसके बाद वंशज परिवार से मिलकर परिवार के सदस्यों को सम्मानि
त करेंगे और हाल जानेंगे. मुख्यमंत्री क्रांति स्थल पंचकठिया के कार्यक्रम स्थल और कार्यक्रम स्थल भोगनाडीह पहुंचेंगे.
भोगनाडीह मुख्यमंत्री श्री सोरेन करोड़ों की परिसंपत्तियों का वितरण एवं विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास आदि करेंगे. जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. जिसका अंतिम रूप से जायजा लेने के लिए गुरुवार को साहिबगंज जिले के आला अधिकारी भोगनाडीह पहुंचे तथा तैयारी सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, वाहन पड़ाव व्यवस्था आदि का जायजा लिया. भोगनाडीह पहुंचे अधिकारियों में
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह,उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा,डीटीओ मिथिलेश कुमार चौधरी,आईटीडीए निदेशक संजय कुमार दास,डीएसओ जुन्नु कुमार मिश्रा,एसडीएम अमर जोन आईंद शामिल थे.मौके पर बीडीओ अंशु कुमार पांडेय ,थाना प्रभारी पवन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
———————————————————————–
12:30 बजे हैलिकॉप्टर से भोगनाडीह पहुंचेगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शामिल होगे सिद्धों कान्हो की जयंती समारोह मे
साहिबगंज – सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शहीद सिद्धो-कान्होमुर्मू की जयंती के अवसर पर साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड के भोगनाडीह शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे हैलिकॉप्टर से पहुंचेगे.मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची से विशेष विमान से 11:15 बजे देवघर हवाई अड्डा के लिए रवाना होगे.11:50 बजे उनका विमान देवघर पहुंचेगा.11:55 बजे मुख्यमंत्री हैलिकॉप्टर से भोगनाडीह के लिए उड़ान भरेगे. 12:30 बजे बरहेट के भोगनाडीह स्थित अस्थाई हैलीपैड पर पहुंचेगे.जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भोगनाडीह मे 2.10 घंटा रहेगे.इस दौरान मुख्यमंत्री पचकठिया क्रांति स्थल, सिद्धों कान्हो के वंशजों के आवास के अलावे फुटबॉल मैदान के समीप आयोजित कार्यक्रम मे शामिल होगे.और ठीक दोपहर 2:40 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट के भोगनाडीह स्थित अस्थाई हैलीपैड से हैलिकॉप्टर से सारवां स्टेडियम के लिए रवाना हो जाएंगे.





