दुमका । विजयपुर अवस्थित मुक्तिधाम में असुविधा को दूर करने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को एक ज्ञापन तथा इसकी प्रतिलिपि उपायुक्त, दुमका के कार्यालय में गुरुवार को दिया। ज्ञापन में नवनिर्मित विद्युत शवदाह गृह जिसका कार्य पूर्णरुपेण हो चुका है किंतु अब तक उसे चालू नहीं किया गया है। जिसके चलते दुमका के जनमानस को काफी कठिनाई हो रही है,साथ ही मुक्तिधाम में लगे हाईमार्क्स लाइट खराब पड़ा हुआ है इसकी भी मरम्मती आवश्यक है और पूरे परिसर में जंगल झाड़ी उग गए हैं इसकी सफाई के साथ-साथ अंतिम संस्कार में लाने समय लोग शव के साथ कपड़े,चादर,गद्दा,तकिया और दवाइयां ले आते हैं और जहां-तहां फेंक कर चले जाते हैं, इसको फेंकने का एक समुचित व्यवस्था बड़ा सा कुड़ादान लगाकर और समयानुसार इन सामग्रियों को नष्ट कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए आवश्यक है ताकि यें गंदगी मयुराक्षी नदी में न जाएं। मुक्तिधाम से महज 100 मीटर पर ही हिजला ग्रामीण जलापूर्ति योजना का इंटकवेल स्थापित है जहां से लोगों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यें अलग बात हैं कि इंटकवेल से जल उठाव के बाद फिल्टर किया जाता है किंतु जितना संभव है हमें सफाई पर ध्यान देना जरूरी है।
प्रतिनिधि मंडल में सिविल सोसायटी दुमका के अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा उपाध्यक्ष प्रेम केसरी,सचिव संदीप कुमार जय बमबम,कार्यकारिणी सदस्य रामाकांत साह,अधिवक्ता संजीव कुमार दास,लक्ष्मी नारायण साह, अरुण कुमार गुप्ता,सोनू कुमार शामिल थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


