●दुमका के मेडिकल कॉलेज अस्पताल की व्यवस्था में सुधार की मांग
●धरना के बाद स्वास्थ मंत्री डॉ इरफान अंसारी को भेजा गया 10 सूत्री मांग पत्र
दुमका। फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका की कुव्यवस्था के खिलाफ सिविल सोसायटी ने अस्पताल परिसर में एक दिवसीय धरना देकर व्यवस्था में सुधार की मांग की गई।धरना का नेतृत्व सिविल सोसायटी दुमका के अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा ने की।सिविल सोसायटी की ओर से स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को 10 सूत्री मांग पत्र भेज कर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल की व्यवस्था में सुधार की मांग की गई।सिविल सोसायटी के उपाध्यक्ष प्रेम केशरी और सचिव संदीप कुमार जय बमबम ने कहा कि उपराजधानी का मेडिकल कॉलेज अस्पताल रहने के बावजूद सुविधाओं का घोर अभाव है। डॉक्टरों के 81 स्वीकृत पदों के विरुद्ध मात्र 26 डॉक्टर ही पदस्थापित हैं। उनमें भी कई डॉक्टर ड्यूटी से गायब रहते हैं।सिविल सोसायटी की मांगों में डॉक्टरों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने,विशेषज्ञ चिकित्सकों के खाली पदों को भरने,ब्लड बैंक को अस्पताल परिसर में स्थापित करने,जिला स्वास्थ्य समिति की नियमित बैठक करने, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की स्थापना अस्पताल परिसर में की जाए ताकि गरीब जनता को कम कीमत पर दवा उपलब्ध हो सके, आईसीयू की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए,अस्पताल में सर्जरी के उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए, आपातकालीन चिकित्सा की समुचित व्यवस्था हो,इमर्जेंसी में डॉक्टर रहें इसे यह सुनिश्चित किया जाए,रात्रिकालीन मेडिसिन और सर्जरी के 3-3 डॉक्टर की ड्यूटी रहे, रात्रि सेवा में प्रजनन के लिए गर्भवती महिला की देखरेख के लिए डॉक्टर की उपस्थिति अनिवार्य किया जाए।धरना पर बैठने वालों में सिविल सोसायटी के अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा,उपाध्यक्ष प्रेम केशरी,सचिव संदीप कुमार जय बमबम के साथ ही विजय कुमार सोनी,अखिलेश कुमार झा,मृणाल कुमार मिश्र,भवानी शंकर प्रसाद, संतोष कुमार चौधरी, लक्ष्मी नारायण साह,विजय कुमार दास,शिशिर घोष,अर्जुन राम,अफजल अहमद खान,कुंदन झा,आदित्य राज,रामानन्द मिश्र और प्रमोद जायसवाल के नाम प्रमुख है।






