दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, राजमहल गंगा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

साहिबगंज – सीआईएसएफ के जवान संजीत कुमार सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव राजमहल अनुमंडल क्षेत्र के धूलियार गांव पहुंचा. गांव में पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया.जवान संजीत कुमार सिंह का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही पुरा गांव गमगीन हो गया.उनके अंतिम दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन उनके घर पहुंचने लगे थे. जवान
संजीत कुमार सिंह को जवानोके द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को संजीत कुमार सिंह जब ड्यूटी से लौट रहे थे. उसी दौरान एक ट्रेलर से टकराने के कारण उनकी मौत हो गई थी. संजीत कुमार सिंह का अंतिम संस्कार राजमहल गंगा घाट पर किया गया. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.





