जम्मू । माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ट्रस्ट द्वारा देवी के दर्शन के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। मां वैष्णो देवी के दर्शन करने की यात्रा करने के पहले हर दर्शनार्थि को आधार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराना होगा। 24 घंटे के अंदर यात्रा पूरी करके अपने रजिस्ट्रेशन कार्ड को वापस करना होगा।
कार्ड लेने के 10 घंटे के अंदर यात्रा शुरू करनी होगी। 24 घंटे के अंदर यात्रा समाप्त करनी होगी। जो दर्शन कार्ड उसे दिया जाएगा। यात्रा समाप्त करने के बाद उस कार्ड को आधार सिविर पर लौटना होगा। नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। यह बदलाव दर्शनाथियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया गया है।






