96.78प्रतिशत छात्र पास, डिजिलॉकर पर ऐसे देखें अंक
नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं की सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने शनिवार, 18 जुलाई को परिणाम घोषित किए। परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट और डिजिटल अंकपत्र डिजिलॉकर के जरिए देख सकते हैं। इस बार मुख्य और सेकंड बोर्ड परीक्षा के परिणामों को मिलाकर कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.78त्न रहा है। करीब 60त्न छात्रों के प्रदर्शन में सुधार दर्ज किया गया है। सीबीएसई की यह सेकंड बोर्ड परीक्षा उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण रही, जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते थे या परीक्षा से जुड़ी अन्य स्थितियों के कारण दोबारा मौका चाहते थे।
परीक्षा 15 मई से 21 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परिणाम जारी होने के बाद छात्रों को अपनी डिजिटल अंकपत्र सहित जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध हो गए हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को डिजिलॉकर की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद ‘जारी दस्तावेज’ वाले विकल्प में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का चयन कर कक्षा 10वीं की सेकंड बोर्ड परीक्षा 2026 की अंकपत्र पर क्लिक करना होगा। जरूरत पडऩे पर छात्र रोल नंबर, स्कूल नंबर और प्रवेश पत्र पहचान संख्या जैसी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद डिजिटल अंकपत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे छात्र डाउनलोड भी कर सकते हैं।


