देवघर। नेताजी सुभाष जागृति मंच के द्वारा कोलकाता की महिला डॉक्टर की निर्मम हत्या के विरोध में जनाक्रोश दिखाते हुए उनकी आत्मा को शांति प्रदान हेतु कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च नगर थाना से टावर चौक तक भ्रमण किया साथ ही सरकार से मांग किया कि हत्यारे को अविलम्ब फांसी की सजा दी जाए, ताकि ऐसी घटना की पूर्णावृति ना हो इस जनाक्रोश रैली की अध्यक्षता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष उदय चक्रवर्ती,नमिता दत्ता, मुनमुन बासु,सोनाली घोष ,कल्पना कुमारी, शिव शंकर दास,सरस्वती चक्रवर्ती, माया दास, अन्ना दास,बंदना दास ,मंजरी घोष, नमिता , जयंती सरकार, भवानी सिंह, कांता राय चौधरी, मंच के जिला अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह,दीपू झा, मनोज कुमार, कृष्ण गुप्ता ,गौतम घोषाल, अनुभव घोष ,सृष्टि बोस के साथ दर्जनों सदस्य थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


