देवघर। शनिवार को युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अनुराग आनंद,पूर्व नगर अध्यक्ष आशुतोष पासवान और सुमन यादव के नेतृत्व में आदित्य यादव व अंकित यादव के संचालन में युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्त्ताओं ने कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में पीजी के मृत डॉक्टर को पुष्प श्रद्धांजलि दी एवं वीर कुंवर सिंह चौक से टावर चौक तक कैंडल मार्च कर इंसाफ की मांग की। वही मौके पर युवा कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अभिषेक दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुराग आनंद ने कहा कि जिस तरह से लगातार हमारी बहन बेटियों के साथ बलात्कार जैसी घटना बढ़ती जा रही है और उसे काबू में करने के लिए सरकार के द्वारा कोई उचित कदम नहीं उठाया जाता है इससे हमारी बहन बेटियों के मन में डर का माहौल बन रहा है हमारी मांग है कि हमारे बहन बेटियों को इंसाफ मिले एवं इस घिनौने हरकत करने वाले आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि यह एक मिसाल बने और अगली बार ऐसा दुस्साहस करने का कोई भी प्रयास न करें और ताकि हमारी बहन बेटियों को इंसाफ मिले। युवा कांग्रेस के तरफ से हम अपनी बहन बेटियों के लिए सड़क से सदन तक लड़ने को तैयार हैं चाहे परिस्थिति कुछ भी हो हम नहीं झुकने वाले हैं एवं पीड़ित बहन को इंसाफ दिलाकर रहेंगे। इस मौके पर नगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष कुमार बाबा, नगर महासचिव पंकज भारती, युवा कांग्रेस नेता मणिकांत कुमार, सिद्धार्थ कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


