साहिबगंज। बिहार के कटिहार जिला के अमदाबाद प्रखंड के हरदेव टोला के निकट रविवार की सुबह 8:30 बजे गंगा में नाव डूब गई। जिसमें सवार एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग व अन्य यात्री डूब गए। बताया जाता है कि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 4 लोगों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। जिसमें इलाज के दौरान 1 की मौत हो गई। वहीं दर्जनों भर लोगों का अभी तक कुछ पता नहीं चला है।

मिली जानकारी के अनुसार साहिबगंज ज़िला के तालझारी थाना अंतर्गत सकरी गली, बांसकोला के वार्ड नंबर 4 निवासी चमेली देवी पति स्वर्गीय जगन मंडल की शनिवार की दोपहर लगभग 3 बजे मौत हो गई थी। इसकी सूचना पर चमेली के पुत्र दिलीप मंडल, चमेली देवी के भाई सुदाम मंडल, किशन मंडल, भगना मनोज मंडल, चमेली देवी के दामाद पवन मंडल, दिलीप मंडल के जीजा सूजन मंडल, विजय मंडल, बहन झूमा देवी व 3 वर्षीय बालक सहित अन्य यात्री छोटी नाव से साहिबगंज, बांसकोला आ रहे थे।
तभी हादसे के शिकार हो गए। इधर परिजनों के लंबे इंतज़ार के बाद चमेली देवी का शव बांसकोला गंगा घाट के निकट अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था। तभी हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। दिलीप मंडल की पत्नी सुमित्रा देवी व चमेली की पुत्री उमा मंडल सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।





