देवघर (संताल एक्सप्रेस संवाददाता) । भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में 11 अगस्त से 14 अगस्त तक घर-घर तिरंगा एवं युवा मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम किया जाएगा.12 को सारठ ,13 को देवघर एवं 14 को मधुपुर में तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम किया जाएगा।यह अभियान स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के लिए चलाए जा रहा है। इस अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।हर घर तिरंगा अभियान हमारा अपना पार्टीगत कार्यक्रम के बजाय राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोतहोकर यह आमजन का कार्यक्रम हो ऐसा भारतीय जनता पार्टी ने सोचा है। 14 अगस्त को देश के विभाजन बिभीषिका पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, कि किस तरह से देश के विभाजन के समय करोड़ों लोग त्राहिमाम हुए एव शाम में कैंडल मार्च निकाला जायेगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


