नाला ( जामताड़ा)–रविवार को नाला पीडब्ल्यूडी में भाजपा की बैठक हुई ।बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर नवादा के सांसद विवेक ठाकुर मौजूद रहे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष किशन मुर्मू ने की । इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने कार्यक्रम को संबोधित किया और 26 सितंबर को नाला विधानसभा क्षेत्र में के कुंडहित में आयोजित परिवर्तन यात्रा के सफल क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला और सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह शिरकत करेंगे उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि झारखंड का सामाजिक संरचना बदल रहा है। उन्होंने कहा कि एक और जागृति संदेश फैलाना है कि किस कठिन परिस्थिति में झारखंड को हेमंत सोरेन ने लाकर खड़ा कर दिया है। आज अपने अस्मिता और अस्तित्व के लिए पूरा झारखंड संघर्षरत हैं। ये चुनाव जो है, ये झारखंड और संथाली मुल आवादी को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी लड़ने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी अपने राष्ट्रीयता के भाव से जोहार झारखंड के भाव को आगे ले जाते हुए झारखंड के प्रतिष्ठा को कायम रखने के लिए हमारे संथाली आवादी के सम्मान के रक्षा के लिए इस चुनाव में उतरने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवर्तन आवश्यक है।,” न सहेंगे, न कहेंगे, बदल के रहेंगे”।विधानसभा प्रभारी विपिन रावत ,पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा, वरिष्ठ नेता माधव चंद्र महतो आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुमित शरण,जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह ,खैरा मंडल अध्यक्ष ठाकुर मनी सिंह, महिला नेत्री आभा आर्या, प्रिया सिंह, राम सिंह यादव, विष्णु मंडल, तापस भट्टाचार्य, सूरज झा, रंजीत तिवारी, जितेन रावत ,प्रसेनजीत घोष, चंद्र मोहन घोष, कृष्ण चंद्र महतो ,दिलीप हेंब्रम सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


