जरमुंडी । जरमुंडी बाजार में रविवार को भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन पूर्व राज्यसभा सांसद अभयकांत प्रसाद व भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस मौके पर पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एकजुटता से कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि चुनाव उम्मीदवार नहीं,बल्कि पार्टी के कार्यकर्ता लड़ते हैं। क्षेत्र के विकास के लिए सभी कार्यकर्ताओं को तन मन से लगना होगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मोदी सरकार द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताएं तथा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करें। इस मौके पर जिला अध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद, रूपेश मंडल, पूनम देवी, मनोरमा देवी, आनंदी देवी, चंदा देवी, विश्वम्भर राव, रमेश मिश्रा, विश्वजीत मोदी, पप्पु सिंह, निमाय बाउरी, शैलेश राव, रंजीत पांडेय, आशुतोष सिंह, संदीप पांडेय, जयकिशोर साह, केशव गुप्ता,जयप्रकाश शर्मा, मुरली मंडल, अनूप सिन्हा, बालकृष्ण पांडेय, उमाकांत मोदी, मिथिलेश सिंह, रूपरूव सिन्हा, मनोज साह, सुनिता देवी, अमीन मिस्त्री आदि मौजूद थे।




