देवघर संताल एक्सप्रेस:-गोड्डा लोकसभा के सांसद ऊपर बिलासी का पंडाल भ्रमण किया अगुवाई समिति के मुख्य संरक्षक डॉ सुनील खवाड़े ने की सबसे पहले सांसद ने माता का दर्शन किया फिर समिति के पुजारी और सदस्य अमियांशू दत्त द्वारी ने मंत्रों उच्चारण के साथ तिलक लगाया वही वरिष्ठ सदस्य कालीनाथ खवाड़े और शेषनाथ झा ने माता की चुनरी और माला पहनाकर सम्मान किया। वही संसद ने कहा की ये बदलता देवघर है और बिलासी में जो पंडाल बना है ये उसका प्रतीक है और साथ इन्होंने कहा की संथाल परगना में जितने भी पंडाल बने है।बिलासी का पंडाल अद्भुत है और नंबर वन है , साथ ही सुनील खवाड़े को बधाई के साथ पूरे समिति को बधाई दी और कहा की जब खवाड़े जी किसी कार्य में लग जाते है तो शानदार होगा ये गारंटी है साथ ही उम्मीद जताई की अगले वर्ष बिलासी में फिर कुछ नया देखने को मिलेगा।मेला परिसर में लगे 360 वीडियो के काउंटर पर 50 रूपया शुल्क देकर मुख्य संरक्षक के साथ मोबाइल में वीडियो बनवाई जिसे लोगो ने काफी सराहा ।
साथ ही सुनील खवाड़े ने कहा की ये पंडाल बनाने के लिए 3 महीने का वक्त लगा और रोजाना 80 से 90 कारीगर शिवम डेकोरेटर लगे रहे और वही लाइट और साउंड श्यामा साउंड ने अदभूत कार्य किया नंबर वन बनाने में इनका महत्वपूर्ण भूमिका रही साथ समिति सभी 130 सदस्य स्पॉन्सर और डोनेटर्स की अहम भूमिका रही सभी को धन्यवाद दिया,साथ ही खवाड़े ने कहा की समिति का निबंधन ट्रस्ट के अंतर्गत है और समिति जनकल्याण की भी कार्य करेगा।जल्द इसकी बैठक भी की जायेगी।सांसद वहा उपस्थित सभी भक्तजनों को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं दी।


