दुमका | बाइक सवार तीन अपराधियों ने सोमवार को सदर प्रखंड दुमका के घासीपुर मोहली टोला स्थित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र से बंदूक की नोक पर 1 लाख 8 हजार रुपया लूट लिया| घटना की सूचना पर पहुंची मुफ्फसिल पुलिस सीएसपी संचालक मोहम्मद नफीस आलम के बयान पर तीन अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है|
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएसपी संचालक केंद्र में अपना काम कर रहा था इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधी अंदर आए और बंदूक की नोक पर संचालक को कब्जे में ले लिया| तत्पश्चात अपराधियों ने लॉकर में रखे 1 लाख 8 हजार रुपये निकाल लिए| सीएसपी संचालक ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देकर अपराधी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए|
मामले में मुफ्फसिल थाना के प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि नकाबपोश तीन अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर वारदात को अंजाम दिया है| 1 लाख 8 हजार रुपये की लूट हुई है| सीएसपी संचालक के बयान पर मामला दर्ज कर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है|
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


