गोड्डा : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिलेभर में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया। जहां सैकड़ो बोतल अवैध अंग्रेजी शराब एवं सैकड़ो लीटर देसी महुआ शराब विभिन्न थाना क्षेत्र से बरामद की गई। इस अभियान में अवैध शराब कारोबार से जुड़े तीन की गिरफ्तारी भी हुई है।
नगर थाना क्षेत्र से सर्च अभियान के दौरान 26 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। साथ ही एक मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया है। जहां शराब कारोबार से जुड़े रूपेश कुमार मंडल रामला निवासी को गिरफ्तार किया गया।
पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका- भागलपुर रोड में क्रमशः तिलाटांड के पास स्थित दानीनाथ फैमिली रेस्टोरेंट एवं ढाबा में कमराडोल के पास स्थित झारखण्ड लाइन होटल से कुल 35 बोतल अंग्रेजी शराब (अलग अलग कंपनी का) व 35 बोतल बियर (अलग अलग कंपनी का) बरामद किया गया। जिसे विधिवत जप्त किया गया तथा दानीनाथ फैमिली रेस्टोरेंट एवं ढाबा के संचालक रूपेश कुमार सिंह, पिता हेमन्त प्रसाद सिंह, ग्राम बिसकोरवा, थाना पंजवारा, जिला बांका (बिहार) को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया।
बसंतराय थाना क्षेत्र से अभियान के दौरान 60 लीटर अवैध देशी शराब महुआ शराब बरामद की गई अवैध खरीद बिक्री में सम्मिलित नागेश्वर मंडल को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा सुंदर पहाड़ी, मोतिया ओपी, ठाकुरगंगटी, बोआरीजोर, ललमटिया एवं अन्य थाना क्षेत्र से सैकड़ों लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


