वाशिंगटन । अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर रविवार को जारी तीन सर्वेक्षणों में डोनाल्ड ट्रंप पर कमला हैरिस की बढ़त कम हुई है या पूरी तरह से खत्म हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पोल में डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन उम्मीदवार राष्ट्रीय स्तर पर 48 प्रतिशत के साथ बराबरी पर हैं। ये हैरिस के लिए इसलिए झटका है क्योंकि पिछले महीने इसी पोल में उनको ट्रंप पर पांच अंकों की बढ़त मिली थी। पोल में हैरिस 50 और ट्रंप 48 प्रतिशत पर हैं।
पिछले महीने इस सर्वेक्षण में हैरिस 52 प्रतिशत और ट्रंप 46 प्रतिशत पर थे।नए पोल में हैरिस को 51 प्रतिशत से 48 प्रतिशत तक बढ़त हासिल है, जबकि पिछले महीने उन्हें चार अंकों का फायदा हुआ था। डेमोक्रेटिक पीर्टी के समर्थकों की इस चिंता इससे भी बढ़ी है क्योंकि हैरिस पार्टी के दो प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों, हिस्पैनिक्स और अफ्रीकी अमेरिकियों के बीच समर्थन बढ़ाने में विफल रही हैं।कमला हैरिस सभी जातियों की महिलाओं के बीच ट्रंप से आगे दिख रही हैं लेकिन उन्हें अफ्रीकी अमेरिकियों और हिस्पैनिक पुरुषों के बीच समर्थन बढ़ाने लिए संघर्ष करना पड़ा है।हैरिस और ट्रंप ने अपना अभियान तेज कर दिया है। रविवार को हैरिस ने उत्तरी कैरोलिना और ट्रंप ने एरिजोना में कार्यक्रम आयोजित किए। हैरिस लगातार अपने अभियानों में ट्रंप पर निशाना साध रही हैं तो ट्रंप भी तमाम वादे कर रहे हैं।


