शिकारीपाड़ा। शिकारीपाड़ा थाना के पुलिस ने पशु तस्करी के अवैध कारोबार पर बड़ी कारवाई करते हुए थाना क्षेत्र के दुमका-रामपुरहाट राष्ट्रीय उच्च पथ पर चाय पानी गांव के समीप से शनिवार के सुबह 3:00 बजे पशुओं से लदा एक ट्रक जप्त कर थाना लाया है| मौके से तीन व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है। मीडिया को श्री भारद्वाज ने बताया कि चाय-पानी के पास से पशुओं से लदा ट्रक जब्त किया गया है एवं पशु तस्करी के मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है| वाहन पर 17 पशु लदे हुए थे। जिसमें चार गाय तथा तेरह बछड़े है| सभी पशुओं को स्थानीय ग्रामीण से उनका आधार कार्ड की छाया प्रति लेकर सहायक अवर निरीक्षक सोमई किस्कू के सहयोग से जिम्मानामा पर बांट दिया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


