पटना । भोजपुरी फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव अपनी पत्नी चंदा यादव के साथ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए हैं। खेसारी लाल यादव और उनकी पत्नी के राजद में शामिल होने की औपचारिक घोषणा खुद तेजस्वी यादव ने की। कहा जा रहा है कि खेसारी लाल यादव की पत्नी इस चुनाव में राजद के टिकट पर चुनाव भी लड़ सकती हैं।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही खेसारी लाल यादव ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। उसी समय से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि खेसारी लाल यादव किभी समय आरजेडी में शामिल हो सकते हैं। खेसारी लाल यादव ने कहा कि राजद में शामिल होने के बाद मेरी पत्नी पहले नहीं मान रहीं थी। हमने आपस में बात की। मैंने इनसे बोला कि बिहार बदलाव की तरफ जा रहा है और हम चाहते हैं कि आप भी इस बदलाव का हिस्सा बनें। मैंने अपनी पत्नी को राज्य में बेरोजगारी को खत्म करने के लिए आगे किया है। हमारा प्रयास है कि हमारे राज्य से लोग बेरोजगारी के कारण बाहर ना जाएं और उन्हें यहीं रोजगार मिले।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


