सारठ । बीईईओ रूबीन चन्द्र मंडल ने प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलवरना का औचक निरीक्षण कर शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शौचालय, बिजली, पानी, रैम्प आदी की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। शौचालय में ताला लगा हुआ था जिस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि शौचालय को क्रियाशील करें। वहीं खराब पड़े सोलर पंप को चालू करने की बात कही। जिस पर प्रभारी प्रधानाध्यापक विश्वनाथ पंडित ने कहा कि सोलर पंप लगाने वाले का नंबर बंद बता रहा है। मौके पर सहायक शिक्षक दिलीप कुमार राय, सीआरपी राजेश मिश्रा,सहायक अध्यापक ललन साह, राजेश्वर सिंह, अनिता सहाय, आईसीटी इंस्ट्रक्टर अंकीता कुमारी मौजूद थी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


