रामगढ़ । श्री श्याम मंदिर रामगढ़ में पुत्रदा एकादशी पर रविवार की रात अलौकिक श्रृंगार किया गया। सावन मास कि हरियाली एकादशी पर झुला में भी बाबा श्रृंगार किया गया, जिसे आने वाले सभी श्रृद्धालुओं ने बाबा को झुला कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्य पुजारी पंकज पांडेय ने विधिवत बाबा कि ज्योत प्रज्वलित कराया। यह कार्यक्रम देर रात एक बजे तक चला। पुत्रदा एकादशी पर आयोजित संकीर्तन का प्रारंभ कमल बगड़िया ने श्री श्याम चोरासी व गणेश वंदना से किया। इसके बाद स्थानीय श्रृद्धालुओं ने अनेक लोकप्रिय भजनों से बाबा का श्रृंगार किया।
जिसमें “देना है तो दीजिए जन्म जन्म का साथ”, हर जनम में बाबा तेरा साथ चाहिए,”श्याम तेरे चरणों की धूली धन दौलत से महंगी है”, “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा”, सावन का महिना आ गया, चरणों का पुजारी हूं, तीन बाण के धारी की जय, साथी हमारा कौन बनेगा तुम नहीं सुनोगे तो कौन सुनेगा आदि प्रमुख रहे। ध्रुव सिंह, पीयुष शर्मा, निखिल गोयल, हर्षित पटवारी, इंद्र अग्रवाल, किर्ति अवंतिका करुणा सहित अन्य ने एक से एक भजन पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष विष्णु पौद्दार, उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सचिव पिंटु अग्रवाल, रोहित शर्मा, मुरारी अग्रवाल, राज कुमार चौधरी, श्याम सुंदर परसरामपुरिया, शंभू पटवारी, मनोज बंसल, इंद्र अग्रवाल, श्याम शर्मा, प्रकाश पटवारी, अनिल छाबड़ा आदि सेकंडों ने अर्जी लगाई।


