हिरणपुर (पाकुड़)। टाउन क्लब हिरणपुर के द्वारा को रविवार को सिद्दू कान्हू फुटबॉल मैदान हिरणपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित हुई। प्रारम्भिक मैच में बी स्टार लिट्टीपाड़ा टीम ने एफ सी ब्लैक एंजल को पलेंटि में एक गोल से हराया। खेल का शुभारंभ मुखिया राखी हांसदा , एएसआई सनातन मांझी, पूर्व नेभी राजेश भगत ,समाज सेवी राजेश भगत ने फुटबॉल को किक मारकर किया। इस टूर्नामेंट में क्षेत्र के 16 टीम भाग ले रहा है। क्लब अध्यक्ष करीम अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के नामीगिरामी टीम भाग ले रहा है। इसमे विजेता टीम को 100,000 लाख व उप विजेता को 80 हजार की राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा।वही सेमी फाइनल में पहुंचे दो टीम को 15 -15 हजार की राशि दिया जाएगा। एएसआई श्री मांझी उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल को निष्ठा व समर्पण भाव से खेला जाना है। जीवन के हर क्षेत्र में हारजीत लगा रहता है। इसको देखते हुए आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर क्लब के सचिव मुबारक अंसारी, उप सचिव नाजीर अंसारी, मुख्तार अंसारी, राजेश हेम्ब्रम आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


