मुंबई । ऑरमैक्स की मिड ईयर की ओटीटी रिपोर्ट के अनुसार प्राइम वीडियो की वेब सीरीज पंचायत 3 अपनी पॉपुलरिटी और उम्मीदों पर खरी उतरी है। पंचायत 3 सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हिंदी वेब सीरीज बन गई है। 28.2 मिलियन व्यूज हासिल करते हुए जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुबीर यादव के शो ने पिछले छह महीनों में रिलीज होने के बाद दूसरे शोज से काफी बढ़त हासिल की है। इसके बाद फैंस ने संजय लीला भंसाली की चर्चित वेब सीरीज हीरामंडी को चुना है। इसे 20.3 मिलियन व्यूज मिले हैं। नेटफ्लिक्स के इस शो को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली,…
Author: Santal Express
देवघर। जिले के जसीडीह स्टेशन के बाहर जसीडीह पुलिस को चुनौती देते हुए अज्ञात बाइक चोर ने दिन दहाड़े एक चाय दुकान के सामने से बाइक चोरी कर फरार हो गया। बाइक चोरी की पूरी घटना दुकान के बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी सूचना सोनारायठाडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बसबुटिया गांव के बाइक मालिक शिवनारायण शाह ने जसीडीह थाना में बाइक चोरी की शिकायत की है। वही इसकी सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के मदद से अज्ञात बाइक चोर की तलाश में जुट गए हैं। सीसीटीवी कैमरे में साफ देखा जा सकता है कि बाइक…
मुंबई । अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि आज भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। हाल ही उन्होंने अमेरिका के टेक्सस के डलास में अपना फोटोशूट कराया और उसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया। एक्ट्रेस ने जगह के बारे में बताया कि उन्हें यहां ऐसा लग रहा है कि जैसे वह शहर को बहुत पीछे छोड़कर किसी अलग दुनिया में हैं। मीनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों का एक मोंटाज बनाते हुए एक रील वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में, एक्ट्रेस ऑफ शोल्डर ब्लैक शिफली टॉप और ब्लू फ्लेयर्ड डेनिम पहने हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने मिनिमल मेकअप किया हुआ…
मुंबई । नबी मुंबई में एक 20 साल की युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी दाऊद शेख ने पहले युवती का सिर कुचला, जिससे उसकी मौत हो गई,इसके बाद भी मन नहीं भरा तो उसका प्राइवेट पार्ट कुचल दिया। हत्यारा फरार है और लोगों में भारी नाराजगी है, जिसके चलते विरोध प्रदर्शन शुरु हो गए हैं लोग इसे लव जिहाद का मामला मान रहे हैं। मृतका यशश्री नवी मुंबई के बेलापुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। 25 जुलाई को वह सुबह काम पर निकली, लेकिन तब से उसका कुछ पता नहीं चला। उसका शव…
चंडीगढ़ । नशे की गिरफ्त से पंजाब आजाद होता, इसके पहले ही कैंसर की चपेट में आ गया है। यहां महिलाओं की सर्वाधिक मौत ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर से हो रही है। बीते दस सालों में लगभग 32 हजार महिलाओं को यह गंभीर बीमारी निगल चुकी है। 2014 से 2023 के बीच का यह आंकड़ा पिछले 10 सालों में इन दो कैंसर से होने वाली मौतों में 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के नेशनल कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम (एनसीआरपी) के अनुसार, पंजाब में पिछले एक दशक में ब्रेस्ट कैंसर से होने वाली मौतों के अनुमानित…
भागलपुर । जिले के सुलतानगंज स्थित अजगैबीनाथ उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर सोमवार को स्नान करने के दौरान दो छात्र डूब गए। जिसमें से एक छात्र किसी तरह तैरकर गंगा नदी से बाहर निकले और अपनी जान बचाई। दूसरा छात्र अभी भी लापता है। ग्रामीणों ने बताया कि सुलतानगंज के पटेल नगर गाँव के रहनेवाले अपने सहयोगी छात्र के साथ स्नान कर रहे थे। तभी गहरे पानी में चले जाने पर दो छात्र डुब गए। एक छात्र ने अपनी जान किसी तरह तैरकर बचा लिया। लापता छात्र करण कुमार पिता संजय ठाकुर (उम्र 20 साल) इंटर का छात्र है। वहीं तैरकर…
पटना । राजधानी पटना समेत प्रदेश के 11 जिलो में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। उत्तर बिहार के पश्चिमी भाग (पूर्वी चंपारण-पश्चिमी चंपारण) के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात व हल्की वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम चंपारण जिले के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी है। दो से दिनों के दौरान राज्य के तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बिहार के ऊपर मानसून की गतिविधि नहीं बनने के कारण झमाझम वर्षा में कमी आई…
रांची । आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने साेमवार काे असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के भाजपा सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा से मुलाकात की है। यह मुलाकात दिल्ली में हुई है। सुदेश कुमार महतो ने इस बाबत सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर तस्वीर साझा की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि नई दिल्ली में असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा से मुलाकात की। इन दौरान राज्य की मौजूदा राजनीतिक हालात और आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। हिमंता विस्वा सरमा झारखंड विधानसभा…
जमशेदपुर । स्वास्थ्य और खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने सावन की दूसरी सोमवारी पर पत्नी सुधा गुप्ता के साथ मंदिर पहुंचे।इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डिमना स्थित अमरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। पुरोहित ने पूरे विधि-विधान से स्वास्थ्य मंत्री और उनकी पत्नी को पूजा कराया। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सावन का महीना पवित्र महीना होता है।बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सब पर बना रहे,सब खुशहाल रहे यही प्रार्थना है। झारखंड बाबा की नगरी है। भगवान शिव हर संकट को हर लेते हैं। सावन के महीने में भोलेनाथ के नाम का जाप करने से कष्टों से मुक्ति मिलती…
पलामू । 12 पिकअप में ठूसकर बंगाल ले जाए जा रहे अवैध मवेशी को बरामद किया गया है। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रविवार की रात छतरपुर थाना क्षेत्र के रुदवा में फोरलेन से सभी वाहनों को पकड़ा है और गुप्ता ढाबा लाइन होटल के पास सभी वाहनों को लगा कर रखा गया है। पुलिस को सूचना दे दी गई है। जानकारी के अनुसार बिहार की तरफ से अलग-अलग एक दर्जन पिकअप में सात से आठ मवेशियों को लोड करके छतरपुर के फोरलेन से होकर बंगाल ले जाया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही कुछ हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं…

