-कंपनियां कम उम्र के लोगों पर करती है ज्यादा भरोसा नई दिल्ली । प्राइवेट नौकरी करने वालों को 50 पार होते ही नौकरी खोजने में कठिनाइयां आने लगती हैं। सीनियर लेवल पर हायरिंग के वक्त कंपनियां अनुभव से पहले उम्र देखती हैं। यह चलन कोरोना महामारी के बाद और बढ़ गया है। 50 के आसपास के लोगों को तो हायरिंग मैनेजर कॉल तक नहीं करते। यदि हम पिछले 4 वर्षों के डेटा की तुलना करें तो पाएंगे कि 21 से 28 साल तक की उम्र के काफी लोगों की हायरिंग हुई है मतलब कंपनी में उनकी संख्या बढ़ गई है,…
Author: Santal Express
मेलबर्न । ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न हवाई अड्डे पर उस समय अजीब हालात पैदा हो गए जब एक युवक वहां खड़े एक जहाज के पंखे पर आपातकालीन दरवाजे से चढ़कर एयर क्रू से शराब मांगने लगा। हालांकि उस युवक को सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह हवाई अड्डे पर खड़े एक विमान के आपातकालीन द्वार से बाहर निकलकर उसके पंख पर चलने लगा और फिर इंजन पर चढ़कर टर्मिनल पर चला गया। अधिकारियों ने कहा कि जेटस्टार फ्लाइट जेक्यू 507 सिडनी से मेलबर्न हवाई अड्डे पर पहुंची थी और टर्मिनल गेट पर खड़ी थी, तभी…
कुछ दिन पहले टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अब्दुल का किरदार निभाने वाले अभिनेता शरद सांकला के सीरियल को अलविदा कहने की खबरें आई थीं। पहले ताे इस खबर पर खुद शरद सांकला काफी दिनाें तक चुप्पी साधे रखे रहे। उन्होंने कहा है कि ये खबर गलत है। उन्होंने साफ किया है कि वह शो नहीं छोड़ रहे हैं। दरअसल, शो के नवीनतम एपिसोड में अब्दुल की अनुपस्थिति के कारण उनके शो छोड़ने की अफवाहें उड़ी थीं। इसी बीच शरद ने कहा कि, ‘यह खबर कि मैं शो छोड़ रहा हूं, पूरी तरह से झूठी है। मैं…
कीव। रूस और यूक्रेन के बीच ढाई साल से छिड़ी लड़ाई के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच गए। वो गुरुवार रात पौलेंड से रवाना हुए। करीब 10 घंटे का रेल सफर पूरा कर वह भारतीय समय के मुताबिक आज सुबह 10 बजे कीव पहुंचे। वह यहां लगभग सात घंटे बिताएंगे। उनकी यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से होने वाली मुलाकात पर सारी दुनिया की नजर टिकी हुई है। प्रधानमंत्री मोदी कीव पहुंचने के बाद हयात रीजेंसी होटल पहुंचे। उन्होंने यहां पर मौजूद भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री यूक्रेन नेशनल म्यूजियम भी जाएंगे। वो फरवरी 2022…
– अभी भी लापता 13 यात्रियों को ढूंढने के लिए नदी में 10 गोताखोरों को उतारा गया – नेपाली सेना ने मेडिकल टीम के साथ एमआई-17 हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर भेजा काठमांडू । गोरखपुर से नेपाल जा रही एक बस शुक्रवार को तनहूं के ऐनापहारा नामक स्थान से मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने 14 बस यात्रियों के शव बरामद किये हैं। घटनास्थल से 16 घायल लोगों को बचाया गया है। बस नदी के किनारे फंसी हुई है। भारतीय बस के 13 लापता यात्रियों को ढूंढने के लिए नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस के 10 गोताखोरों…
पलामू । मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र सिंगरा के बजराहा में पुलिस जवान और उनके भाई के घर में भीषण डकैती हो गई। हथियार के बल पर 12 से 15 अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। डकैत खुद को नक्सली बता रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद एवं सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी है। घटना गुरुवार रात के 12 बजे के करीब की है। पुलिस जवान संदीप राम के घर में डकैत लकड़ी की सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़े थे उसके…
रांची । झारखंड हाई कोर्ट ने चाईबासा में मनरेगा घोटाले मामले मामले में दाखिल जनहित याचिका की सुनवाई शुक्रवार काे हुई। कोर्ट ने ईडी से दो सप्ताह में इस मामले में दर्ज ईसीआईआर केस की अब तक की जांच रिपोर्ट मांगी है। चाईबासा में मनरेगा घोटाला कि सीबीआई जांच को लेकर मतलूब आलम की जनहित याचिका की सुनवाई हाई कोर्ट में हुई। सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में दर्ज 14 केस की जांच पूरी हो गई है और 13 केस में आरोप पत्र दाखिल हो चुका है। मनरेगा घोटाला में चाईबासा के…
रामगढ़ । रामगढ़ शहर के बाजारटांड़ में एसबीआई बैंक का एटीएम काटकर चोरों ने लाखों रुपए निकाल लिए हैं। इस मामले की सूचना शुक्रवार की सुबह पुलिस को लगी। बाजारटांड़ में सिटी स्टाइल मॉल के समीप लगे इस एटीएम को पुलिस ने खंगाला। घटनास्थल पर पहुंचे प्रभारी थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने बताया कि चोरों ने गैस कटर से एटीएम मशीन काटी है। जिसमें से लाखों रुपए कैश निकल गए हैं। उन्होंने बताया कि बैंक का सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहा है। साथ ही चोरों की शिनाख्त के लिए अन्य स्थानों पर भी लगाए गए सीसीटीवी के फुटेज…
डॉक्टरों के हड़ताल के समर्थन के बावजूद पीजेएमसीएच ने मरीजों के लिए निकाला राह रेजिडेंट डॉक्टर के हड़ताल के बीच पीजेएमसीएच दुमका में की गई है इलाज की वैकल्पिक व्यवस्था:डॉo अनुकरण पूर्ति एस.के. झा. ‘सुमन’ दुमका। एक तरफ जहां कोलकाता की आरजी कर मेडिकल अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर की अस्पताल परिसर में ही बलात्कार के बाद नृशंस हत्या हुई, वह दिल को झकझोर देने वाला है । ऐसे में डॉक्टरों के लगातार चल रहे आंदोलन के प्रति लोगों में सहानुभूति है, तो दूसरी तरफ मरीजों के डॉक्टरों द्वारा लगातार इनकार करने से लोगों में मरीजों को लेकर भी सहानुभूति है।…
दुमका।सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने गुरुवार को तीन परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। उक्त परीक्षाओं में पीजी सेमेस्टर-2, सत्र-2023-25, यूजी सेमेस्टर-3, सत्र-2022-26 और बीएड सेमेस्टर-2, सत्र-2023-25 शामिल हैं। इससे पहले उक्त तीनों परीक्षाओं के लिए बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त तक निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 29 अगस्त कर दिया गया है, जबकि क्रमश: 200 रुपये और 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि अब 30 अगस्त से 1 सितंबर और 2 से 4 सितंबर निर्धारित की गई है तथा छात्र अब 5 से…



